Jharkhand Weather News - झारखंड में भीषण गर्मी का टॉर्चर, 44 के पार जा सकता है पारा; अलर्ट जारी

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, धनबाद।Jharkhand Weather News रविवार को धनबाद के मौसम की स्थिति गर्म रही। सुबह आठ बजे से ही गर्म हवाएं चल रही थीं और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ रही थी। सुबह जहां तापमान 38 डिग्री पर था।

4 1 8
Read Time5 Minute, 17 Second

स्वर्णिम भारत न्यूज़ संवाददाता, धनबाद।Jharkhand Weather News रविवार को धनबाद के मौसम की स्थिति गर्म रही। सुबह आठ बजे से ही गर्म हवाएं चल रही थीं और दिन चढ़ने के साथ ही गर्मी भी बढ़ रही थी। सुबह जहां तापमान 38 डिग्री पर था।

loksabha election banner

वहीं, दिन के 11 बजे तक यह 40 डिग्री पर पहुंच गया, जबकि दोपहर 12 बजे से लेकर दो बजे तक पारा 44 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई गई है। ऐसे में लोगों से बच कर रहने की अपील मौसम विभाग ने की है।

धनबाद के तापमान की बात करें तो सुबह नौ बजे 39 डिग्री और 10 बजे से लेकर 11 बजे तक 40 डिग्री रहा। इसके बाद एक से दो डिग्री की बढ़ोत्तरी देखी गई। माैसम केंद्र के अनुसार दोपहर एक से दो बजे तक 42 डिग्री और इसके बाद संध्या चार बजे तक 44 डिग्री तक तापमान के पहुंचने के आसार हैं।

23 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी गर्म हवाएं

मौसम रिपोर्ट के अनुसार रविवार को गर्म हवाओं की रफ्तार 23 किलोमीटर प्रति घंटे तक जा सकती हैं, जो लू का कारण बनेंगी। वहीं, सुबह में हवओं की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा के आसपास थी।

दोपहर में रहेगी 13 प्रतिशत नमी

गर्मी के कारण मौसम में नमी का भी घटना बढ़ना जारी है। सुबह में नमी का स्तर जहां 16 प्रतिशत के आसपास था। वहीं, दोपहर बाद यह घट कर 13 प्रतिशत पर आ गया। यह स्थिति संध्या चार बजे तक रहने की उम्मीद जाहिर की गई है।

जारी की गई है चेतावनी

गर्म मौसम के मिजाज को देखते हुए मौसम विभाग ने हीट वेभ की चेतावनी भी जारी किया है। लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की गई है। बहुत जरूरी रहने पर यदि बाहर जाना है तो गमछा, छाता या टोपी का प्रयोग करने और पानी पीते रहने की सलाह दी गई है।

ये भी पढ़ें-

बाल-बाल बची धनबाद-लुधियाना एक्सप्रेस, समय रहते पड़ गई स्टाफ की नजर; नहीं तो हो सकता था बड़ा हादसा

Ranchi Ulgulan Nyay Rally: रांची में आज 'इंडी' गठबंधन का महाजुटान, हेमंत और केजरीवाल की पत्नी रहेंगी मौजूद

\\\"स्वर्णिम
+91 120 4319808|9470846577

स्वर्णिम भारत न्यूज़ हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं.

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा (जन्म 1968) स्वर्णिम भारत के संस्थापक-प्रकाशक , प्रधान संपादक और मेन्टम सॉफ्टवेयर प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Laptops | Up to 40% off

अगली खबर

पवन सिंह को मिला पत्नी का साथ, पहली बार ज्योति की तारीफ में बोले- बिना परिवार कुछ नहीं...

आपके पसंद का न्यूज

Subscribe US Now